Search

 
 
 

गिरिडीह : जिलेबिया घाटी में तेज रफ्तार ऑटो ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, छह घायल

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो और तीन बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Giridih:  गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो और तीन बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय मंजूरा देवी, जामताड़ा के नारायणपुर थाना अंतर्गत नयाडीह निवासी 36 वर्षीय संतोष कुमार, 30 वर्षीय हेमंती देवी, 15 वर्षीय आदेश मंडल, 7 वर्षीय नितेश मंडल तथा धनबाद के पांडेयडीह निवासी 35 वर्षीय सानु देवी के रूप में हुई है.

 


बताया जाता है कि सभी लोग मटरुखा गांव गए थे. वहां से तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने खुखरा जा रहे थे. इसी दौरान जलेबिया घाटी के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ऑटो ने तीनों बाइकों को टक्कर मार दी.

 


इसके बाद  ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 


घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही