Search

गिरिडीह : तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने सीओ के वाहन में मारी टक्कर, 4 लोग घायल

Gandey (Giridih) : गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने गांडेय सीओ के वाहन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार की दोनों वाहन खेत में जाकर गिर गए. दुर्घटना से दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही गांडेय थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को गांडेय सीएचसी पहुंचाया. मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय सीओ के वाहन से चालक राजेश कुमार व अंचल का गार्ड ईश्वर मंडल गिरिडीह जिला कार्यालय जा रहे थे. तभी दासडीह पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने टक्टर मार दी. घायलों में सीओ के वाहन का चालक राजेश कुमार, गार्ड ईश्वर मंडल, सफारी गाड़ी पर सवार शिबू किस्कू व हेमलाल किस्कू (दोनों बैंगाबाद निवासी) शामिल हैं. प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, मुखिया अमृतलाल पाठक ने गांडेय सीएचसी पहुंचकर वहां इलाजरत अंचल अधिकारी के वाहन चालक राजेश कुमार और गार्ड ईश्वर मंडल से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-illegal-recovery-in-the-name-of-making-aadhar-card-in-gaon-brc-complaint-to-beeo/">गिरिडीह

: गावां बीआरसी में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली, बीईईओ से शिकायत
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//