Search

 
 
 

गिरिडीह : पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाएं थानेदार : दीपक कुमार

 

नए एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग, दिए दिशा-निर्देश

Giridih : गिरिडीह के नए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने 1 अगस्त मंगलवार को जिले के थानाप्रभारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. न्यू पुलिस ऑफिस में अधिकारियों के साथ हुई पहली समीक्षा बैठक में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. थानेदारों से कहा कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को दंडित कराएं. ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना पुलिस की प्रामथिकता है. इस दौरान उन्होंने अपराध पर रोक के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

जमीन कारोबारी सुधर जाएं, वरना होगी कार्रवाई

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में एसपी ने कहा कि आर्थिक अपराध करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. जिले में जमीन विवाद से जुड़े मामलों की भरमार है. दबंग लोग अक्सर गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं. अब ऐसा नहीं चलेगा. जमीन से जुड़े कारोबारी खुद में सुधार लाएं, वर्ना उनके खिलाफ कार्रवाई तय है.

फ्लिपकार्ट ऑफस में चोरी मामले का खुलासा जल्द

एसपी ने कहा कि सिहोडीह सिरसिया स्थित फ्लिपकार्ट ऑफस में हुई चोरी की घटना के कुछ सुराग मिले हैं. पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करेगी. क्राइम मीटिंग में डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संदीप सुमन, एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, महिला थाना प्रभारी मनिता कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/all-block-and-zonal-offices-of-bokaro-will-be-illuminated-with-high-mast-lights/">बोकारो

के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय हाईमास्ट लाइट से होंगे जगमग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही