Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की शराब जब्त, उत्पाद विभाग ने दी जानकारी

गिरिडीह में नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.यह जानकारी उत्पाद विभाग ने प्रेस वार्ता कर दी.
Advertisement
Advertisement

 Giridih : गिरिडीह में नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.यह जानकारी उत्पाद विभाग ने प्रेस वार्ता कर दी.

 

उत्पाद विभाग ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य की तैयार शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री व उपकरण बरामद किये गये.  इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

 Uploaded Image

 प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नामी ब्रांडों की नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी.

 

छापेमारी के दौरान मौके से 350 पेटी नकली रॉयल स्टैग, आइकोनिक और रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 4,000 लीटर पानी की टंकी, 55 रोल रॉयल स्टैग एवं रॉयल चैलेंज व्हिस्की के रैपर, 25,000 पीस ढक्कन, 20 रोल होलोग्राम, 60 खाली बोतल, 1,000 कार्टन, एक एसीई मशीन तथा 20 फीट पाइप समेत भारी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री बरामद की गयी है.

 Uploaded Image

उत्पाद विभाग का अनुमान है कि जब्त शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली शराब तैयार कर उसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी.

 

इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था.इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 52(डी) एवं 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने किया.

 

छापेमार दल में अवर निरीक्षक जानानाथ पाल, अवर निरीक्षक रवि रंजन, सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, सहायक अवर निरीक्षक सत्यराज बल सहित उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.  कार्रवाई को सफल बनाने में बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार एवं बेंगाबाद थाना के पुलिस जवानों की भी अहम भूमिका रही.

 

 

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही