Search

 
 
 

गिरिडीह : श्रीसेवायतन ने पिपराडीह में लगाया स्वास्थ्य शिविर

 
शिविर में की गई 71 मरीजों की चिकित्सा
Pirtand (Giridih) : मानव सेवा में समर्पित संस्था श्रीसेवायतन मधुबन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पीरटांड़ प्रखंड के क्षेत्र में निरंतर किया जा रहा है. मालूम हो कि इस शिविर का आयोजन आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद व परम पूज्य मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा व महामंत्री विजय पांड्या के मार्ग दर्शन में किया गया. श्रीसेवायतन मधुबन के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को पिपराडीह स्कूल में आयोजन किया गया. जिसमें 71 मरीजों का इलाज किया गया. शिविर में डॉक्टर सुभाष बुद्रुक, डॉ विजया बुद्रुक, डॉक्टर मोहित जैन, डॉक्टर तरुण लोधी व डॉक्टर आरती पटेल सहित कई चिकित्साकर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुबन के मुखिया कविता तुरी, निर्मल तुरी व अन्य ग्रामवासी इस शिविर में उपस्थित थे. पिछले दिनों पिपराडीह, बगदाहा जयनगर, बांध व पिपराडीह स्कूलो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686421&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मधुबन में खड़ी मारुति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही