Search

 
 
 

गिरिडीह : महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई मामले में आरोपियों पर एसटी एक्ट का केस दर्ज

 

घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी, 4 आरोपी जेल भेजे गए

Saria (Giridih) :  सरिया थाना क्षेत्र में पिछले बुधवार की रात 11 बजे महिला को जबरन स्कूटी से जंगल ले जाकर अर्धनग्न कर मारपीट करने और पेड़ में बांधने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. सरिया थाना में उनके खिलाफ कांड संख्या 122/23 के तहत धारा 341/342/323/307/354/364/365 सहित एससी, एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. इस बीच घायल महिला को 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के साथ महिला के साथ अवैध सबन्ध के शक में युवक के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-bloody-clash-between-two-parties-in-land-dispute-8-people-injured/">

गिरिडीह : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही