Dhanwar (Giridih) : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने धनवार प्रखंड के कई गांव का दौरा कर लोगों से गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने औरखार, बरामो, गादी, धनवार व अन्य गांवों का दौरा किया. अभियान मे गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अधिवक्ता मंटू सिंह, धनवार प्रमुख गौतम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, दिवाकर सिंह,राहुल सिंह, संजय सिंह ,चीतों पासवान, सहदेव पासवान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में किया जनसंपर्क
Last Updated: May 18, 2024 12:00 AM (IST)