Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

 
Giridih : वरिष्ठ जेएमएम नेता सह राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आकस्मिक निधन चेन्नई में इलाज के दौरान 6 अप्रैल की सुबह हो गया. उनके निधन से पार्टी नेता व कार्यकर्ता मर्मांहत हैं. निधन की सूचना गिरिडीह में आते ही शोक की लहर दौड़ गई. 6 अप्रैल की दोपहर बस स्टैंड के करीब जेएमएम कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद समेत पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि जगरनाथ दा दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए. झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने एक साथी को खो दिया है. उनके निधन से जो राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके साथ बिताए गए क्षण मानस पटल पर अंकित है. उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई संभव नहीं है. गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए. श्रद्धांजलि देने वालों में शोभा यादव, सुमन सिन्हा समेत जेएमएम के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=598800&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई महावीर जयंती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही