Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शिक्षा के विकास पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं- अन्नपूर्णा   समेत 2 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन का किया शिलान्यास

Gandey (Giridih) : कोडरमा की सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को गांडेय बाजार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुद्देशीय सभागार और खेल परिसर का शिलान्यास किया. वह पूजन अनुष्ठान में भी शामिल हईं. उन्होंने कहां कि केंद्र सरकार ने पीएम श्री योजना के तहत देश के 14 हजार विद्यालयों की अंडरटेकिंग की है, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय व केंद्रीय विद्यालय नेतरहाट शामिल है. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का शिक्षा के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं है. राज्य में शिक्षकों के 80 हजार पद खाली हैं. सरकार का इस पर ध्यान नहीं है. इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया गया. छात्राओं ने उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इस मौके पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला-कृतियों की प्रदर्शनी लगाई. मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को बधाई दी. समारोह में प्राचार्य उपेंद्रनाथ चौबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, यदुनंदन पाठक, मुखिया अमृत लाल पाठक, मनीषा पाण्डेय, प्रकाश यादव सहित विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

 रेम्बा के मुखिया पर मारपीट व छिनतई का आरोप, केस दर्ज

Jamua (Giridih) : निजी कंपनी अभिषेक सोलर इंडस्ट्रीज ने रेम्बा पंचायत के मुखिया धीरेंद्र कुमार मंडल पर काम बाधित करने, मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हुए हीरोडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है. कंपनी के कर्मी प्रदीप कुमार वर्मा ने थाना में आवेदन देकर मुखिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  आवेदन में उसने कहा है कि अभिषेक सोलर इंडस्ट्रीज की ओर से जल नल योजना के तहत फाउंडेशन का कार्य किया जा रहा था. तभी मुखिया, उनके पुत्र प्रिंस कुमार और एक अन्य व्यक्ति नितेश कुमार पहुंचे और 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की. इनकार करने पर उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की और काम नहीं कराने की धमकी दी. इस बाबत हीरोडीह थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह-बेंगाबाद">https://lagatar.in/one-dead-another-seriously-injured-in-separate-accidents-on-giridih-bengabad-road/">गिरिडीह-बेंगाबाद

मार्ग पर अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही