Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएनटी एक्ट में संशोधन करे राज्य सरकार- रालोजपा

 
Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने राज्य सरकार से सीएनटी एक्ट में संशोधन की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सीएनटी एक्ट के तहत जिन जातियों की जमीन है उन्हें जमीन बेचने में दिक्कत हो रही है. जमीन का उचित दाम भी नहीं मिल पा रहा है. वे लोग बेटी की शादी करने के लिए जमीन बेचना चाहते हैं, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से बेच नहीं पा रहे हैं. बैंकों से एजुकेशन और होम लोन लेना चाहते हैं, लेकिन लोन भी नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज, अनुसूचित जाति तथा नाई समाज राज्य सरकार को इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया. इन जातियों की कठिनाई को देखते हुए सीएनटी एक्ट में संशोधन किया जाना जरूरी है. एजुकेशन लोन और होम लोन के लिए मुख्यमंत्री बैंकों को निर्देश जारी करे. इस संबंध में रालोजपा शीघ्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519701&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कुहासे व शीतलहर से बढ़ी किसानों की चिंता, फसलों को नुकसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही