Search

 
 
 

गिरिडीह : चतरो से जमुआ रोड तक जल्द होगा स्टेट हाईवे का निर्माण

 
Giridih : स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की मांग पर चतरो-गंगापुर से जमुआ रोड तक स्टेट हाई वे का जल्द निर्माण किया जाएगा. पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव ने इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. यह जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दी. कहा कि विधायक इस सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयत्नशील थे. सड़क की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है. इसके निर्माण पर 15 करोड़ 8 लाख 400 रुपये की लागत आएगी. चतरो गंगापुर से शुरू होकर यह सड़क जोड़पहाड़ी, नरेंद्रपुर होते हुए जमुआ रोड से जुड़ जाएगा. इसके बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. गिरिडीह शहर को सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी. टुंडी रोड से आने वाली गाड़ियां शहर में प्रवेश किए बिना जमुआ रोड जाएगी. जमुआ से आने वाली गाड़ियां शहर में प्रवेश किए बिना धनबाद जा सकेगी. कुल मिलाकर यह सड़क हाफ रिंग रोड की तरह होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=437962&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लाइसेंस रद्द करने के विरोध में पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही