Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 36 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बनाया जाएगा सदर अस्पताल

अभय वर्मा Giridih : साठ के दशक में बने सदर अस्पताल पर 36 करोड़ रुपए खर्च कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा. फर्क सिर्फ इतना है कि उस समय 208 बेड का अस्पताल बना था. इस बार 100 बेड का 6 मंजिला अस्पताल बनेगा. राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद डीपीआर व नक्शा बनाने का काम अपूर्वा कंसल्टेंसी को दिया गया है.

एक ही छत के नीचे होगी तमाम सुविधाएं

अत्याधुनिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे मरीजों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी. 2017 में सदर अस्पताल से अलग कर मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र चैताडीह ले जाया गया, नए भवन निर्माण के बाद वहां की यूनिट को पुनः सदर अस्पताल में वापस लाया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में ओपीडी, पहले तल्ले में महिला वार्ड, दूसरे तल्ले में अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर व मेडिसिन की सुविधा, तीसरे तल्ले में नेत्र रोग का इलाज और चौथे तल्ले में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अंतिम तल्ले में सिविल सर्जन समेत विभिन्न विभागों के कार्यालय होंगे. लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

18 हजार वर्ग फीट में ई-टाइप होगा भवन

सिविल सर्जन ने बताया कि कुल 18 हजार वर्ग फीट में ई टाइप भवन का निर्माण कराया जाएगा. ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग के अलावा विशाल परिसर में दो पार्क का निर्माण कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588330&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनवार : युवा कांग्रेस ने किया यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही