Search

 
 
 

गिरिडीह : जिला सांख्यिकी कार्यालय में मनाया गया सांख्यिकी दिवस

 
Giridih : जिला सांख्यिकी कार्यालय गिरिडीह में गुरुवार 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महालनोबीस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी व अन्य कार्यालय कर्मियों ने बारी-बारी से सांख्यिकी दिवस की महत्ता बतया. साथ ही इस वर्ष के लिए चिंतन विषय ‘सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ राज्य संकेतक ढांचे का संरेखण’ पर प्रकाश डाला. सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश पाठक ने इस वर्ष के थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रो.महालनोबीस द्वारा प्रस्तुत डाटा से संबंधित विभिन्न मॉडलों के अनुप्रयोग से हम सुनियोजित सतत् विकास के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है. उन्होंने सांख्यिकी क्षेत्रों में महालनोबीस के अमूल्य योगदान को पूरे समाज व राष्ट्र के लिए धरोहर बताया. उन्होंने कहा कि आंकड़ो की विश्वसनीयता और संपोषण ही महालनोबीस के सभी मॉडलो की आत्मा है. इनके सुनियोजित उपयोग से हम सतत् विकास की प्रक्रिया में आसानी से शामिल हो सकते है और एक समृद्व, सशक्त सामाजिक व आर्थिक समाज का निर्माण कर सकते है. कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बिजय कुमार बेक ने आर्थिक नियोजनों के निर्माण में आंकड़ों की गुणवत्ता को अक्षुण्ण रखते हुए सतत् विकास की अवधारणाओं के विकास पर गहरा प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कार्यालय के कर्मी आशीष कुमार, विवेक कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/village-bakrid-the-festival-of-sacrifice-celebrated-with-brotherhood/">यह

भी पढ़ें : गावां : भाईचारे के साथ मनाया गया कुर्बानी का त्योहार बकरीद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही