Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर संचालन समिति गठित

 
Gandey (Giridih) : गांडेय ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर मुखिया अमृतलाल पाठक की अध्यक्षता में गांडेय पंचायत सचिवालय में शनिवार को बैठक हुई. बैठक में 4 माह से बंद जलापूर्ति को सुचारू करने पर विचार विमर्श किया गया. इसके लिए संचालन समिति का गठन किया गया. ताकि गांडेय बाजार व आसपास के लोगों को नियमित शुद्ध पेयजल मिल सके. निर्णय लिया गया कि बकाया पानी बिल की वसूली की जाएगी और नए कंजूमर भी बनाए जाएंगे. इसके लिए नए सिरे से मासिक शुल्क निर्धारित किया गया, जिससे पानी टंकी का रख-रखाव सहित पानी सप्लाई का काम सुचारू रूप से किया जा सके. मौके पर जल सहिया कुसुम वर्मा, उपमुखिया समशेर आलम, मिठू पाठक, अनूप लाल, वसीम अकरम, विकास पाठक, रिंकू वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-arrested-for-selling-illegal-lottery-1200-tickets-and-rs-5-thousand-recovered/">गिरिडीह

: अवैध लॉटरी बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 1200 टिकट व 5 हजार रुपए बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही