Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत छह का किया गया बंध्याकरण

Advertisement
Advertisement
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए `हम दो-हमारे दो` को बताया जरूरी
Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पांच महिला एवं एक पुरूष का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. जिसकी जानकारी बीपीएम सरिता कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि बंध्याकरण से पहले महिला एवं पुरूष का बीपी, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, यूरिन आदि जांच किया गया. ऑपरेशन स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार की टीम के द्वारा किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए `हम दो-हमारे दो` जरूरी है. उन्होंने सभी से परिवार नियोजन की अपील की. मौके पर डॉ अशोक कुमार, शांति कुमारी, उषा कुमारी, सोहगी कुमारी, पार्वती कुमारी, नूतन कुमारी, मिथलेश कुमार, बोधि पंडित सहित कई लोग उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/third-killer-of-banned-animal-arrested/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : प्रतिबंधित पशु का हत्यारोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही