Search

 
 
 

गिरिडीह : आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस इलाके में कर रही कैंप

 
Giridih :  जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपीट में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते-देखते बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को खदेड़ कर भगाया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.  एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में घटना घटी है. स्थिति नियंत्रण में है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है, जो लगातार कैंप कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/9b8b62bc-742c-4210-ad8b-9889d91bebc2.jpeg"

alt="" width="1080" height="590" />

बुधवार की रात शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे दूसरे मोहल्ला का एक लड़का मंदिर के पास मोबाइल से बात कर रहा था. इसी दौरान धनु  तुरी नामक का व्यक्ति वहां पहुंचा और उसको घर जाने के लिए कहा. जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गयी. घटना के कुछ देर बाद युवक स्कार्पियो पर सवार होकर अपने गैंग को लेकर वहां पहुंचा और धनु को जबरन उठाने लगा. लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो सभी युवक भाग गये. दूसरे दिन गुरुवार को इसी बात को लेकर पंचायत चल रही थी. इसी दौरान दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया. पहले बहस, झड़प और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर सदर एसपीडीओ अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, पचंबा इंस्पेक्टर श्याम प्रसाद महतो दलबल के साथ वहां पहुंचे और सभी को खदेड़ कर भगाया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही