Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पत्थर घोटाला रघुवर के शासन में, हेमंत सरकार की गड़बड़ी खोज रहा ईडी- सरयू

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ईडी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

विधानसभा सहकारी प्रबंधन समिति ने जिले के अधिकारियों संग की बैठक  

Giridih : विधानसभा की सहकारी प्रबंधन समिति 13 सितंबर बुधवार को गिरिडीह पहुंची. समिति के सभापति जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अधिकारियों के साथ 3 घंटे तक मैराथन बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि ईडी की कारवाई में भेदभाव साफ दिख रहा है. ईडी ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके अनुसार साहिबजंग में पत्थर घोटाला हेमंत सरकार में कम और रघुवर सरकार के अधिक हुआ है. साहिबगंज में पत्थर का अवैध खनन 2015-16 से हो रहा है और ईडी 2019-20 की जांच कर रही है. ऐसा क्यों? उन्होंने कहा कि ऐसा ही शराब घोटाले में भी हुआ है. वर्ष 2015-16 से लेकर 2019 तक राज्य में सबसे अधिक शराब घोटाला हुआ. इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के दो मंत्रियों को जेल में डाला है लेकिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से कोई पूछताछ तक नही हुई. ईडी को तो सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से पूछताछ करनी चाहिए, जो पत्थर घोटाला रघुवर सरकार में हुआ है  उसे हेमंत सरकार में खोजने की क्या जरूरत है.

जमशेदपुर में एनडीए और इंडिया गठबंधन में युगलबंदी

एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि पूरे राज्य में जमशेदपुर इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की जुगलबंदी देखने को मिल रही है. राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कभी जुबान नहीं खोलते हैं. वहीं, रघुवर दास भी बन्ना गुप्ता के खिलाफ बोलने से बचते हैं. राय ने आरोप लगाया कि कई काम ऐसे हैं, जिसमें रघुवर दास व बन्ना गुप्ता की साझेदारी स्पष्ट दिखती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनो गठबंधन एक ही फार्मूले पर राजनीति कर रहे हैं. सरयू राय ने दोनों में से किसी भी गठबंधन में जाने से इनकार किया. एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा की राज्य सरकार के जितने भी उपक्रम गिरिडीह में हैं, उन्हें बंद करना अच्छा होगा. क्योंकि सरकारी प्रबंधन समिति की बैठक में किसी की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है. अधिकारी सिर्फ झूठ का वेतन उठा रहे हैं और सरकार के राजकोष पर बोझ बढ़ा रहे है. विबवरेज कारपोरेशन की हालात सबसे खराब है. बैठक में अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा समेत कई अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-marandis-sankalp-yatra-in-gandeya-assembly-constituency-on-october-1/">

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में मरांडी की संकल्प यात्रा एक अक्टूबर को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही