Search

 
 
 

गिरिडीह : विकास के नाम पर धोखेबाजी बंद हो- माले

 
Giridih : भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने 7 जनवरी को मोतीलेदा पंचायत के कोल्हरिया गांव में कोल आदिवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. मुलाकात के बाद उन्होंने ग्रामीणों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला जर्जर कूप का मुआयना किया. मुआयना के बाद उन्होने कहा कि विकास के नाम पर धोखेबाजी बंद हो. पंचायती राज लागू कर जनता को अधिकार दी गई है, लेकिन व्यवहार में आज भी यह नहीं है. विकास कार्य के लिए आवंटित राशि खर्च नहीं किए जा रहे हैं. इस गांव में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत बोरिंग धंसाकर पानी टंकी का निर्माण किया गया है, लेकिन पानी की आपूर्ति होते समय कुछेक घंटे में ही टंकी खराब हो जाता है. पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर भाकपा माले आंदोलन छेड़ेगी. मौके पर भाकपा माले के पंचायत प्रभारी छोटेलाल यादव, ठकुरी कोल, लखन कोल, प्रभु शर्मा, कोलेश्वर कोल, कंदन कोल, डोमन कोल, बलदेव कोल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519701&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कुहासे व शीतलहर से बढ़ी किसानों की चिंता, फसलों को नुकसान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही