Search

 
 
 

गिरिडीहः होली पर सख्ती, जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी व अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे.
 

Giridih : गिरिडीह जिला प्रशासन ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी व अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे. 

 

फ्लैग मार्च शहर के बड़ा चौक से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए पचंबा पहुंचकर समाप्त हुआ. डीसी व एसपी ने लोगों से सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की. प्रशासन ने जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ी हिदायत भी दी है. कहा है कि किसी सूरत में उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही