Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हड़ताली निगम कर्मियों ने शहरी क्षेत्र में निकाली रैली

Giridih : हड़ताली नगर निगम कर्मियों ने हड़ताल के पांचवे दिन तय कार्यक्रम के तहत 24 सितंबर को शहरी क्षेत्र में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया. रैली की अगुवाई झारखंड लोकल बॉडिज़ इम्पलाइज़ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कर रहे थे. बड़ा चौक, स्टेशन रोड, पदम चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए ये रैली वापस निगम कार्यालय पहुंची. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत कर्मियों ने रैली निकाल सरकार की नीतियों का विरोध किया. रैली से सभी का मनोबल बहुत ऊंचा है. बताया कि गिरिडीह को छोड़ अन्य नगर निगम व नगर परिषद में कर्मियों ने रैली निकाल कर स्थानीय विधायकों का घेराव किया. गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के दुर्गा पूज़ा बाद वार्ता के आश्वासन को लेकर अशोक सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इतने गंभीर हैं तो 28 सितंबर की रैली में मुख्यमंत्री को दशहरा के बाद मांगों पर मुहर लगाने का एलान करना चाहिए. कहा कि नगर निगम में अधिकतर सफाई कर्मी दलित, पीड़ित हैं. उन्हें न्याय देकर सीएम लोकप्रियता के ग्राफ को और ऊंचा कर सकते हैं. रैली में मुख्य रूप से मृत्युंजय सिंह, रामकुमार सिन्हा, राजेश सिंह, राजेश सिन्हा, अजीत चंद्रा, गौरी शंकर यादव, प्रदीप कुमार, राजेश अग्रवाल, अरुण राम, मुर्शीद आलम, श्रीकांत यादव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-mla-sarfaraz-ahmed-lobbying-for-congress-district-president-audio-viral/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो विधायक सरफराज अहमद कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए लॉबिंग, ऑडियो वायरल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही