Search

 
 
 

गिरिडीह : हड़ताली निगम कर्मियों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी, 24 को करेंगे विधायकों का घेराव

 
Abhay Verma Giridih : 20 सितंबर से नगर निगम में ज़ारी हड़ताल के आगे विभाग और निगम पूरी तरह लाचार दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर हड़ताली निगमकर्मी सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं. झारखंड लोकल बॉडिज़ इम्पलाइज़ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने संघ के वाट्सएप ग्रुप में कर्मियों से आंदोलन को तेज़ करने के लिए तैयार रहने को कहा है. अशोक सिंह ने कहा कि 24 सितंबर को पूरे राज्य में रैली निकालकर विधायक आवास का घेराव किया जाएगा. अशोक सिंह ने कहा अगर इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 27 सितंबर से रांची में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होनें कहा कि गेंद सरकार के पाले में है. सरकार को ही फ़ैसला लेना है.

वैकल्पिक व्यवस्था से कतरा रहा निगम

निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर में कूड़े का उठाव पूरी तरह ठप्प है. सफाई कार्य भी तीन दिनों से नहीं हुआ. दुर्गा पूजा के ठीक पहले ऐसी स्थिति से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. इधर निगम या विभाग वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी से भी कतरा रहा है. 8 साल पूर्व भी हड़ताल के दौराव वैकल्पिक व्यवस्था होने पर निगम में जमकर हंगामा हुआ था.

रास्ता निकलने की उम्मीद – प्रभारी मेयर

प्रभारी मेयर प्रकाश राम का कहना है कि वो दो दिन से बाहर हैं. 22 सितंबर की शाम को गिरिडीह पहुंचकर निगम और विभाग के अधिकारियों से बात कर कोई ना कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-meeting-of-mp-adarsh-gram-yojana-concluded-in-two-villages-of-dumri-block/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के दो गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही