Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरा छोड़ साइबर अपराधी बने छात्र गिरफ्तार, भेजा जेल

Giridih : साइबर थाना पुलिस ने 19 मार्च को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बजार से इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरा छोड़ साइबर अपराधी बने 21 वर्षीय राहुल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया. वह डुमरी बासोकांडो गांव का निवासी है. वह नकली वेबसाइट व लिंक बनाकर साइबर अपराधियों के हाथों बेच देता था. प्रति लिंक उसे दो हजार रुपए की आमदनी होती थी. पुलिस ने इसके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल, 12 एटीएम कार्ड, 16 पासबुक बरामद किया. लैपटॉप से नकली वेबसाइट व लिंक बनाने का प्रमाण पाया गया है. वह दिल्ली के निकट गुड़गांव से किसी तकनीकी शैक्षणिक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा था, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ साइबर अपराधी बन गया. साइबर अपराधी बनने की पीचे रुपए की लगी लत थी. वर्तमान में वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित क्रू साइबर सिक्यूरिटी से साइबर हैकिंग का कोर्स भी कर रहा था. बरामद मोबाइल में 10 लाख रुपये ट्रांजेक्शन के प्रमाण समेत लगभग एक लाख लोगों का मोबाइल नंबर भी पाया गया है. गिरफ्तार अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. जिन साइबर अपराधियों के हाथों लिंक बेचता था उसकी सुराग भी पुलिस को दी है. जिले के साइबर थाना में कांड संख्या 9/23 दर्ज कर उसे 20 मार्च को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585005&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : प्रसव कराने आई महिला की मौत, नवजात सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही