Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में बाइक के धक्के से स्कूल जा रहा छात्र घायल

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर गांधीनगर के समीप अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक छात्र गंभीर रूप घायल हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से गांडेय सीएचसी भेजा. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय इंदर सिंह का पुत्र दीपक कुमार शनिवार को साइकिल से पढ़ाई करने मध्य विद्यालय गांडेय जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक साइकिल को जोरदार ठोकर मार दी. छात्र दीपक कुमार सिंह साइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक को  को कब्जे में लेकर थाने ले आई है. यह भी पढ़ें : डीजीपी">https://lagatar.in/general-vikas-bhardwaj-met-dgp-anurag-gupta/">डीजीपी

अनुराग गुप्ता से मिले जनरल विकास भारद्वाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही