Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आपात स्थिति में आग बुझाने की तकनीक से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी

Giridih : सिरसिया के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सोमवार 24 अप्रैल को आधुनिक अग्निशमन यंत्रों के प्रशिक्षण व अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां विद्यार्थियों को विशेष परिस्थितियों में लगने वाली आग और आपात परिस्थितियों में लगने वाली आग पर समय रहते काबू पाने की विधि बताई गई. अग्निशम विभाग के विशेषज्ञ पदाधिकारी रमाकांत मुंडा और आरके पांडे ने बताया कि कि लकड़ी, कागज, कपड़ा, प्लास्टिक जैसे ठोस पदार्थ पर लगने वाली आग पर लिक्विड CO2 का प्रयोग करके काबू पा सकते हैं. पेट्रोल, पेंट निर्माण इकाइयों, पेट्रोल गाड़ी व डीजल गाड़ी जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगने वाली आग पर मेकेनिकल झाग का प्रयोग कर सकते हैं. वहीं एलपीजी के भंडारण क्षेत्र, पेट्रोल औद्योगिक घोल और विद्युत उपकरणों में लगने वाली आग पर डीसीपी पाउडर का प्रयोग करके काबू पाया जा सकता है. [caption id="attachment_617938" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/FIRE-SAFETY-2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> विद्यार्थियों को आग बुझाने की तकनीक बताते विशेषज्ञ पदाधिकारी[/caption] विशेषज्ञों ने कहा कि विशेष परिस्थिति या आपात स्थिति में लगने वाली आग से घबराने की बजाय सुझबुझ और संयम से काम लेते हुए परिस्थिति के अनुसार उपयुक्त यंत्र का प्रयोग कर किसी बड़ी दुर्घटना से बड़े पैमाने पर होने वाले जान और माल के नुकसान को कम किया जा सकता है. विद्यार्थियों को भी यंत्रों का प्रयोग करना सिखाया गया. स्कूल के प्राचार्य डॉ.पी.हाजरा ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक व प्रशिक्षित किया जाता है. यह">https://lagatar.in/giridih-sadar-hospital-itself-will-collect-the-rent-of-shops/">यह

भी पढ़ें : सदर अस्पताल खुद वसूलेगा दुकानों का किराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही