Search

 
 
 

गिरिडीह : विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को स्टार्टअप्स पर फोकस करें- प्राचार्य

 

आदर्श कॉलेज राजधनवार में वर्कशॉप का आयोजन

Dhanwar (Giridih) : आदर्श कॉलेज राजधनवार में बुधवार को उद्यमशीलता, स्टार्टअप्स, कौशल विकास व इंक्यूबेशन विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स पर फोकस कर पढ़ाई करनी चाहिए. क्योंकि अपनी आइडिया के बल पर एक बिजनेस अंपायर खड़ा कर सकते हैं.   प्राचार्य ने बताया कि आप फूलों की खेती से स्टार्टअप्स शुरू कर सकते हैं. देवघर और झारखंड धाम इस क्षेत्र के लिए फूलों के सबसे बड़े बाजार साबित हो सकते हैं. मुख्य वक्ता राजीव कुमार गुप्ता राजीव गुप्ता ने कहा कहा कि उद्यमशीलता के लिए पांच "सी" अर्थात  कंपिटेंसी, कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस, कंसिस्टेंसी और क्लियरिटी की आवश्यकता होती है. विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं का आकलन कर उनके सॉल्यूशन को लेकर स्टार्टअप्स शुरू कर सकते हैं. मुख्य वक्ता अभिजीत वैभव ने कहा कि आप अपने स्किल की बदौलत खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. अमित मोदी ने कहा आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण आप खुद हो. इसलिए अपने आप को कुछ नया करने के लिए हमेशा प्रेरित करें. कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा अंजली कुमारी ने की. इस अवसर पर डॉ. श्याम सुंदर सिंह, डॉ. मधुलिका, डॉ. अनिल बर्णवाल, प्रो. युगल किशोर राय, विवेक कुमार राय, डॉ. दुलारी, डॉ. संध्या, डॉ. जनार्दन, डॉ. रौशन, अंगद कुमार, मनोहर ठाकुर, मिथलेश महथा, मधुसूदन राजा, प्रमोद चौधरी, अनिल कुमार समेत कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-railway-station-advisory-committee-expressed-displeasure-over-the-arbitrariness-of-vendors-in-parking/">बोकारो

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति ने पार्किंग में वेंडर की मनमानी पर जताई नाराजगी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही