Search

गिरिडीह : समर कैंप से बढ़ता है आत्मविश्वास, पढ़ाई का प्रेशर होता है कम : आईएएस रवि कुमार

Giridih : गिरिडीह जिले के सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार 20 मई को हो गया. समारोह के बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक बासब चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के छात्र रहे झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रवि कुमार शामिल हुए. मुख्य अतिथि बासब चौधरी ने कहा कि समर कैंप में सीखे गए कौशल आगे बढ़ने में सहायक साबित होते हैं. मुख्य अतिथि ने बच्चों की शारीरिक, रचनात्मक और बौद्धिक विकास पर स्कूल की ओर से ध्यान दिए जाने पर खुशी जताई. विशिष्ट अतिथि आईएएस रवि कुमार ने स्कूल में अपने समय के समर कैंप को याद करते हुए कहा कि समर कैंप स्कूल से लगाव उत्पन्न करता है. कहा कि समर कैंप से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है. जीवन में आगे बढ़ने का जुनून पैदा करने के साथ पढ़ाई के प्रेशर को भी कम करता है. मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया. [caption id="attachment_643329" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SUMMER-CAMP-YOGA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> समर कैंप के समापन में योगाभ्यास करते बच्चे[/caption] प्राचार्य अभिनव कुमार ने बताया कि कैंप में लगभग 500 बच्चों ने अपनी रूचि व योग्यता के अनुसार विभिन्न खेलकूद व कलात्मक एक्टिविटी में भाग लिया. कोच और शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, कबड्डी, ताइक्वांडो की प्रैक्टिस की और इनकी बारीकियों को समझा. कुछ बच्चों ने गायन, बाद्ययंत्र, डांस, ड्रॉइंग और पेंटिंग का अभ्यास किया. जबकि कुछ बच्चों ने एटीएल में अपने प्रोजेक्ट पर काम किया और नई जानकारियां हासिल की. एनसीसी के बच्चों ने नेट की मदद से ऊंची बिल्डिंग पर चढ़कर रेस्क्यू की प्रैक्टिस भी की. कैंप में बच्चों ने योग गुरु संतोष शर्मा से योग का महत्व समझा और अभ्यास किया. इस दौरान बच्चों ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीखे गए भजन, डांस, तबला वादन, ताइक्वांडो, हैंडबॉल गेम, वॉलीबॉल गेम, योग का प्रपदर्शन किया. विशिष्ट अतिथि रवि कुमार ने बच्चों की करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें जेईई मेंस, आईआईटी, नीट और यूपीएससी की तैयारी के विषय में जानकारी दी. कैंप के कोऑर्डिनेटर सपन बनर्जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. यह">https://lagatar.in/tisri-woman-hit-by-twine-bomb-narrowly-escapes/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : सुतली बम की चपेट में आई महिला, बाल-बाल बची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//