Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन पर समर्थकों ने जलाए दीपक, विरोधियों ने निकाला मशाल जुलूस

Advertisement
Advertisement

भाजपा समर्थकों ने जलाए दीए, बांटी मिठाइयां

Ganwa (Giridih).: गांवा में पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन खूब राजनीति हुई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया. मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को गावां काली मंडा में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना कर भगवान विश्वकर्मा को भी नमन किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अंकज सिंह, मनोज सिंह, ललित पांडेय, विशाल पांडेय, विशाल राणा, सुधीर राणा, बबलू साहा, पवन सिंह, प्रीतम कुमार, राजेश तुरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

आरवाईए ने मनाया बेरोजगार दिवस, निकाला मशाल जुलूस

इधर, गावां प्रखंड अंतर्गत शाहपुर से आलमपुर तक आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया. इस दौरान मशाल जुलूस निकाल कर मोदी सरकार की कार्यशैली की आलोचना की गई. मौके पर आरवाईए जिला सचिव अशोक मिस्त्री, मुखिया चन्दन कुमार, बब्लू रविदास, सकलदेव यादव, धीरज सिंह, संजय पासवान, नरेश यादव, अभिनन्दन विश्वकर्मा, पंकज यादव, मुकुल कुमार, श्यामसुंदर रविदास समेत आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/green-signal-received-from-dgca-bokaro-and-dumka-airports-will-be-inaugurated-in-january-2024/">यह

भी पढ़ें: डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही