Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सुशील मोदी व्यवहार से भी सुशील थे- लक्ष्मण स्वर्णकार

Giridih : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर गिरिडीह के भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि सुशील मोदी का आकस्मिक निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. वह नाम से ही नहीं, बल्कि व्यवहार से भी सुशील थे. पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि सुशील मोदी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है. शोक व्यक्त करने वालों में विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेंद्र महतो, महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, मनोज सिंह, महेश राम,रंजन सिन्हा, नवीन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही