Search

 
 
 

गिरिडीह :  पहरियाडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरियाडीह गांव में 30 वर्षीय विवाहिता गुड़िया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया.
 

Giridih  :  गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरियाडीह गांव में 30 वर्षीय विवाहिता गुड़िया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया.


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया.बिरनी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाय 


ग्रामीणों ने बिरनी पुलिस से निष्पक्ष जांच करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही