Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चंदौरी मस्जिद के पास संदिग्ध महिला पकड़ी गई

Advertisement
Advertisement
पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा, बताया विक्षिप्त
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी में बीती रात ग्रामीणों ने मस्जिद के पास से एक संदिग्ध महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. उक्त महिला दो दिनों से चंदौरी में थी. बीती रात लगभग 12 बजे चंदौरी मस्जिद के पास भटक रही थी. देखते ही देखते उक्त महिला ने मस्जिद में लगे पोस्टर्स को फाड़ने लगी. महिला की यह हरकत मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. तभी किसी व्यक्ति की नजर उस महिला पर पड़ती है. उसकी हरकतों को देख वह व्यक्ति भी घबरा गया और आस-पास के लोगों को महिला की गतिविधियों की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने महिला को घेर कर पकड़ा. ग्रामीणों के मुताबिक जब महिला से उसके बारे में पूछा तो महिला ने खुद को पुलिसवाली बताया. इसके बाद ग्रामीणों ने तिसरी पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त महिला को थाने ले आई. पूछताछ के क्रम में पता चला कि उक्त महिला थाना क्षेत्र के गुमगी गांव की है. उक्त महिला मामूली रुप से विक्षिप्त बताई जा रही है. फ़िलहाल तिसरी पुलिस ने महिला को पूछताछ कर छोड़ दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736022&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मां की हत्या के आरोपित की पुलिस कस्टडी में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही