Search

 
 
 

गिरिडीह : स्वीप कोषांग ने डुमरी में निकाली निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
Dumri (Giridih) : डुमरी विधानसभा में 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए गिरिडीह जिले के स्वीप कोषांग ने 25 अगस्त शुक्रवार को डुमरी अंचल कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं से उपचुनाव में अपने मत का प्रयोग जरूर करने की अपील की. रैली में आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्जनों सेविकाएं-सहायिकाएं शामिल थीं. सभी पहले मतदान फिर जलपान, वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे मोल जैसे नारे लगाते चल रही थीं. रैली में स्वीप कोषांग प्रभारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, डुमरी सीओ धनंजय गुप्ता, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता खोपलाल राम, मनोज कुमार चौरसिया, सहायक निदेशक कौशिक अप्पू, पूनम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-web-casting-will-be-held-at-65-booths-of-nawadih-and-27-booths-of-chandrapura-in-dumri-by-election/">बेरमो

: डुमरी उपचुनाव में नावाडीह के 65 व चंद्रपुरा के 27 बूथों पर होगी वेब-कास्टिंग  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही