Search

 
 
 

गिरिडीह : प्लास्टिक का उपयोग रोकने की सीख देकर संपन्न हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

 
स्कूली बच्चों ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को किया जागरुक
Giridih :  डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में कोल इंडिया के आह्वान व जीएम की देखरेख में 16 जून से जारी स्वच्छता पखवाड़ा- का 30 जून को समापन हो गया. कार्यक्रम में अंतिम दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें एनसीसी कैडेटों ने एसयूओ आकाश सिंह, जेयूओ विपिन शर्मा, लांस कॉरपोरल मारूफ मुमताज व सार्जेंट श्रेया मुखर्जी के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कैडेट वर्षिता डे ने स्वच्छता पर भाषण दिया, जबकि रागिनी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक किया गया. इस नाटक में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सीख दी गई.

जीएम ने सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

[caption id="attachment_684373" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Giridih-Phwara-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुरस्कार के साथ उत्साहित विद्यार्थी[/caption] सिद्धि ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई. प्राचार्य अभिनव कुमार ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और ये सबक बच्चे स्कूल से ही सीखते हैं. मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक बासभ चौधरी ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सर्टिफिकेट व मेडल देकर पुरस्कृत किया. संपूर्ण कार्यक्रम का रिपोर्ट  सानिया सबा ने प्रस्तुत किया, जबकि आज के कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज मिसेजएस रब्बानी ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684121&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आदिवासी छात्र युवा संगठन ने मनाया हूल दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही