Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच स्वेटर वितरित

 
Giridih : गांडेय प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी को बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया. जिन आंगनाबाड़ी केंद्रों में स्वेटर का वितरण किया गया उनमें गिरनियां, लोहारी, बुधुडीह, दुलाडीह, पहरदाहा समेत अन्य आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं. गिरनियां केंद्र में मुखिया अकबर अंसारी के हाथों स्वेटर का वितरण किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया जाना जरूरी है. कई वैसे गरीब परिवार हैं जो गर्म कपड़े अपने बच्चों के लिए नहीं खरीद पाते. स्वेटर बांटे जाने से वैसे परिवार को राहत मिलेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=521968&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में देरी से पहुंचे चिकित्सक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही