Search

गिरिडीह : रोटरी के कैंसर जांच शिविर में पांच लोगों में मिले कैंसर के लक्षण

Giridih : रोटरी गिरिडीह व गौरी देवी हॉस्पिटल दुर्गापुर ने संयुक्त रूप से रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रविवार 11 जून को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.शुभम, डॉ.अक्षय पटेल व डॉ. मीता साव ने 20 लोगों की जांच की. जांच के दौरान 5 लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए. चिकित्सकों ने बताया किल जिनमें कैंसर के लक्षण पाए गए है उनका बायोप्सी जांच दुर्गापुर स्थित गौरी देवी हॉस्पिटल में नि:शुल्क की जाएगी. मरीजों को दुर्गापुर ले जाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क होगी. जांच के बाद उन सबका इलाज राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से किया जाएगा. [caption id="attachment_664599" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CANCER-JAANCH-2-300x140.jpg"

alt="" width="300" height="140" /> शिविर में लोगों की जांच करते कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक[/caption] शिविर के आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष डॉ. मो.आजाद, सचिव अमित गुप्ता, डॉ.तारकनाथ देव, डॉ.विनय गुप्ता, विकास बगड़िया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, नरेंद्र सिंह व चरणजीत सिंह का अहम योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/giridih-three-cattle-smugglers-running-away-after-breaking-the-barricading-arrested/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp