Search

गिरिडीहः गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सिंडिकेट परेशान

पांच महीने में 1061 पशु बरामद, 108 तस्कर गिरफ्तार

Giridih: जिला पुलिस के की ओर से गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रैकेट परेशान हैं. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिछले पांच महीने के दौरान जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से पिछले पांच महीने में 1061 पशुओं को बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी में शामिल 108 व्यक्तियों को गिरफ्तार और 82 वाहन को जब्त किया है.

बड़ा है पशु के कारोबार का सिंडिकेट

जानकारी के मुताबिक, पशु के कारोबार का सिंडिकेट काफी बड़ा है. पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश व झारखंड के कई जिलों तक फैला हुआ है. पशु तस्कर बिहार के शेरघाटी. गया शिवली और उत्तर प्रदेश के जौनपुर. गाजीपुर कानपुर इलाहाबाद चंदौली पशु को ट्रक में लोड कर सभी पशुओं को जीटी रोड से और गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से वेस्ट बंगाल स्लोटिंग के लिए ले जाते हैं. पिछले कुछ महीनो से गिरिडीह पुलिस के द्वारा एक के बाद एक की जा रही कार्रवाई से पशु तस्करी का सिंडिकेट में शामिल लोग परेशान हैं.

ऐसे होती है तस्करी

बिहार के अलग-अलग स्थानों से पशु तस्कर पिकअप वैन और ट्रक से पशुओं को बंगाल भेजते हैं. पहले धंधा देर रात में चलता था. रात के दो बजे से लेकर चार बजे तक कई वाहन गुजरते थे. इसमें कई वाहनों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता भी हासिल की है. पुलिस की सक्रियता को देखते हुए तस्करों ने सब्जी वाहन का सहारा लेना शुरू कर दिया. मवेशियों को पिकअप में लोड करने के बाद चारो तरफ सब्जी के कैरेट को बांध देते हैं, ताकि किसी को शंका नहीं हो की वाहन में पशु लोड हैं. पशुओं को लेकर जाने वाली पिकअप वैन के आगे-पीछे अन्य वाहनों से तस्कर भी चलते हैं. स्थानीय सहयोगी पुलिस पेट्रोलिंग की टीम पर नजर रखते हैं और मैसेज आगे बढाते हैं, जिससे तस्कर सतर्क हो जाते हैं. वहीं, कुछ घटना होने को स्थिति में मदद के लिए भी खड़े रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//