Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निकाला गया ताजिया

 
अखाड़ों में लोगों ने दिखाए हथियारों के खेल के करतब
Jamua (Giridih): मुहर्रम को लेकर जमुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताजिया निकाला गया. वहीं युवकों ने अखाड़ा में शांति पूर्वक माहौल में एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को सभी संवेदनशील स्थानों पर अंचलाधिकारी, बीडीओ व जमुआ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही. इधर जमुआ चौक पर काजीमगहा, खुर्दमगहा के लोगों ने अखाड़ा लगाया. जमुआ के बरदबटिया कर्बला मैदान में होजरी क्लब पतरोगुंडी, अमन स्टार क्लब बरद बटिया, सहारा स्पोर्ट्स क्लब बरद बटिया और गौसुल वारा टीम परतापपुर की टीम ने खेल में भाग लिया. इस दौरान जमुआ सीओ द्वारिका बैठा, थाना प्रभारी बिपिन कुमार, प्रतापपुर पंचायत समिति सदस्य गफूर अंसारी, मुखिया शुकदेव यादव, जलाल अंसारी, रुस्तम अंसारी, सफीक अंसारी, रकीब अंसारी, समसुल अंसारी, नईम अंसारी, फिरोज कादरी, मोहम्मद इरफान, मंजूर अंसारी, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. वही प्रखंड क्षेत्र में केंदुआ, कोयलखा, घोरजों, बाडाडीह, खरगडीहा, चकमन्जो, धरधरो, रेम्बा, धुरेता, चुंगलो सहित कई गावों में ताजिया कर अखाड़ा लगाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714775&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बरजो में सौहार्दपूर्ण माहौल में मना मुहर्रम, हिन्दुओं ने उठाया ताजिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही