डीसी ने पीरटाड़ प्रखंड के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
[caption id="attachment_933277" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/giridih-talent-felicitation-ceremony-in-pnd-jain-high-school-dumri-minister-baby-devi-participated-ii-3-news-including/%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a5/"rel="attachment wp-att-933277">
alt="" width="600" height="400" /> बूथ का निरीक्षण करते डीसी[/caption] Pirtand (Giridih) : गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए. इस दौरान डीसी ने बूथ संख्या 288 कर्णपुरा ईस्ट, बूथ संख्या 289 कर्णपुरा वेस्ट आदि पर गए और जरूरी जानकारी हासिल की. मौके पर सदर एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे.
जमुआ विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
[caption id="attachment_933279" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/giridih-talent-felicitation-ceremony-in-pnd-jain-high-school-dumri-minister-baby-devi-participated-ii-3-news-including/%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be/"rel="attachment wp-att-933279">
alt="" width="600" height="400" /> तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक केदार हाजरा व अन्य[/caption] Jamua (Giridih) : भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जमुआ विधायक केदार हाजरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली. बाइक रैली में हाथों में तिरंगा झंडा लिए कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाते चल रहे थे. यात्रा कारोडीह स्थित विधायक के आवास से शुरू हुई और पूरे जमुआ का भ्रमण करते हुए खरगडीहा लंगटा बाबा मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. विधायक केदार हाजरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर किसी को गौरव का अनुभव करने व कराने का दिन है. वीर सपूतों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की अपील की. तिरंगाउ यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव उर्फ बैजू, राजेंद्र यादव, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार पासवान, राजू यादव, विजय यादव, अशोक सिंह, विपिन कुमार, भिषेक राय, अशोक राय, रंधीर कुमार, बालगोविंद यादव, आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : पांडेय">https://lagatar.in/50-lakhs-belonging-to-pandey-gang-recovered-from-patna-station-jharkhand-ats-reached-for-investigation/">पांडेय
गिरोह का था पटना स्टेशन से बरामद हुए 50 लाख, जांच के लिए पहुंची झारखंड एटीएस [wpse_comments_template]
Leave a Comment