Search

 
 
 

गिरिडीह : टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत समेत 2 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महुआर के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो चालक अधीर चौधरी (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह महुआर पंचायत के छाताबाद का रहने वाला था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक टैंकर के चक्का के नीचे आ गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास किया. मगर आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने. इधर घटना की सूचना पर बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रियंका प्रियदर्शनी, निवर्तमान सीओ राजेश डुंगडुंग, थाना प्रभारी विकास पासवान पूरे दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी व अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा व अन्य सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ. इस दौरा लगभग एक घंटे तक एनएच 114 ए जाम रहा. बताया गया कि मृतक की चार बच्चियां  और दो छोटे-छोटे बेटे हैं. एक बेटी की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली थी.

वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदे वाहन को पकड़ा

Bengabad (Giridih) : गिरिडीह जिला वन विभाग की टीम ने ओझाडीह-खरगडीहा रोड पर ओझाडीह मोड़ के पास अवैध लकड़ियां लदे ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक पर करीब 75 हजार रुपये मूल्य की अकेशिया की लकड़ी लोड थी. जब्त लकड़ी ट्रक सहित बेंगाबाद स्थित रेंज कार्यालय लाई गई. बताया कि लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही थी. वन विभाग की टीम में वनपाल दिवाकर तांती, वनरक्षी दीपक दास, आशीष रंजन मिश्र, शक्ति प्रसाद, राजेश पंडित शामिल थे. यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-come-to-dhanbad-on-4th-night-rest-in-halkatta-east-tundi-on-saturday/">राहुल

गांधी 4 को आएंगे धनबाद, शनिवार को पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में रात्रि विश्राम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही