Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अवैध धंधे के खिलाफ टॉस्क फोर्स रेस, बालू लदे 11 ट्रैक्टर जब्त

Giridih : अवैध कारोबार के खिलाफ 15 जून को होने वाली सीएम हेमंत सोरेन की बैठक से पहले गिरिडीह टॉस्क फोर्स की टीम रेस हो गई है. इस क्रम में 10 जून को डीएमओ सतीश नायक व सदर एसडीएम अनिल सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बालू लदे 11 ट्रैक्टरों को जब्त किया. छापेमारी टीम में खनन निरीक्षक अभिजीत कुमार, रेंजर एसके रवि समेत पुलिस जवान भी शामिल थे. बता दें कि इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर नदी में बालू लोड सात ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि कुछ चालक मौके से फरार हो गए. जब्त ट्रैक्टरों को मुफ्फसिल थाना लाया गया है. मालूम हो कि इससे पहले पीरटांड थाना क्षेत्र में भी बालू लदे चार ट्रैक्टर पकड़े जा चुके हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663765&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : तुइयो पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही