Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : टास्क फोर्स ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को किया जब्त, चालक फरार

Giridih :  अवैध बालू उठाव के खिलाफ टास्क फोर्स की छापेमारी जारी है. 17 मार्च की अहले सुबह सदर एसडीएम विशालदीप खलको के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने झरियागादी बालू घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. टास्क फोर्स में एसडीएम के अलावा डीएमओ सतीश नायक, एसडीपीओ अनिल सिंह, थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी व कमलेश पासवान शामिल थे. टास्क फोर्स को आते देख तीनों ट्रैक्टर चालक वाहन को खड़ा छोड़कर फरार हो गए. चालकों की तलाश जारी है. जब्त ट्रैक्टरों को मुफ्फसिल थाना लाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=580761&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : माहुरी समाज ने किया कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही