Search

 
 
 

गिरिडीह : पुरानी पेंशन योजना कैबिनेट से पारित होने पर शिक्षक संघ ने शुरू की आभार यात्रा

 
Giridih : गिरिडीह : (Giridih) - पुरानी पेंशन योजना को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए शिक्षक संघ ने आभार यात्रा शुरू की है. इस यात्रा की कड़ी में संघ के प्रतिनिधियों ने 24 जुलाई को झामुमो विधायक डॉ. सरफराज अहमद और सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की. संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर दी थी. पेंशन योजना पुन: लागू करने को लेकर शिक्षक संघ समेत सरकारी कर्मचारियों के अन्य संगठन आंदोलनरत थे. हेमंत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कैबिनेट में पुरानी पेंशन योजना पर मुहर लगाई है. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ के प्रतिनिधियों ने दोनों विधायकों से मुलाकात कर धन्यवाद दिया, साथ ही 15 अगस्त तक अधिसूचना ज़ारी करवाने का भी आग्रह किया. मौके पर शमा परवीन, मुन्ना कुशवाहा, विकास कुमार सेना, ऋषिकांत सिन्हा, रविकांत चौधरी, घनश्याम गोस्वामी, विनोद प्रसाद यादव, मिथुन राज, महेंद्र कुमार दांगी, अख्तर अंसारी, नौशाद समा, शंभू गुप्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367261&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से फरार हुआ वाहन चालक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही