Search

गिरिडीह : डीएवी झारखंड जोन-एच का शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ

गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका के शिक्षक ले रहे भाग
Giridih : डीएवी झारखंड जोन-एच के शिक्षण प्रशिक्षण का 15 जून को शुभारंभ किया गया. डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में सीएमसी के सुपरविजन में आयोजित इस प्रथम तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीसीएल के एरिया महाप्रबंधक बासव चौधरी, प्रोजेक्ट ऑफिसर एसके सिंह व प्राचार्य बी झा ने दीप प्रज्जवलित कर की. शिविर में गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका के डीएवी स्कूलों के 250 शिक्षक व शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं. मौके पर प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने शिक्षण प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि यह कार्यशाला गणित, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर, फाइन आर्ट, संगीत व ईडीपी के लिए नई शिक्षा नीति के आलोक में आयोजित हैं. विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए इस तरह का शिक्षण प्रशिक्षण होना अति आवश्यक है. इस अवसर पर डीएवी टोपा के प्राचार्य एके प्रखर व डीएवी देवघर के प्राचार्य डी.कुमार उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669491&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बाबू वीर कुंवर सिंह को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//