Search

 
 
 

गिरिडीह : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम लोहरदगा रवाना

 
Giridih : राज्यस्तरीय 22 वीं झारखंड जूनियर एवं सब जूनियर ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह की 16 सदस्यीय टीम 8 सितंबर को लोहरदगा के लिए रवाना हो गई. टीम ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन से लोहरदगा की ट्रेन पकड़ी. 9 से 11 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. गिरिडीह ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि जूनियर वर्ग में कृष्णा कुमार, मिथिलेश कुमार, निखिल कुमार, प्रिंस राज, दीपक मंडल, समीर कुमार रजक, उदय कुमार और समीर तांती शामिल हैं. सब जूनियर वर्ग में नव्या सिंह, काव्या सिंह, अक्षत जैन, भवानी प्रजापति, विकास कुमार, कमलेश कुमार दास शामिल हैं. टीम के साथ कोच रोहित राय और आकाश स्वर्णकार भी गए हैं. दोनों कोच को उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413186&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवरी व गावां प्रखंड में चिकित्सक पदस्थापित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही