Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : किशोरी ने ओवरब्रिज से कूदकर किया खुदकुशी का प्रयास

Giridih : गिरिडीह कॉलेज के समीप रेल ओवरब्रिज से कूदकर बुधवार 24 मई की शाम को एक किशोरी ने खुदकुशी करने का प्रयास किया. घटना शाम छह बजे के करीब की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद घटनास्थल से चंद मीटर की दूरी पर मौजूद पुलिस सहायता केन्द्र के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां वह इलाजरत है. जानकारी के अनुसार जख्मी हालात में सदर में अस्पातल पहुंचाई गई किशोरी की पहचान सिहोडीह निवासी संजय कुमार की बेटी सुमन कुमारी के रूप में हुई है. इस संबंध में पिता संजय कुमार का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रुप से अर्धविक्षिप्त है. फिलहाल सुमन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उसके पांव में गंभीर चोट आई है. यह">https://lagatar.in/giridih-it-is-the-responsibility-of-the-workers-to-take-the-achievements-of-the-government-to-the-masses-nagendra-mahato/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी : नागेन्द्र महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही