Search

 
 
 

गिरिडीह : पालमो गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Tisri (Giridih) :  तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. किशोरी की पहचान  रामेश्वर राय की छोटी बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है. आरती कुमारी अग्रवाल उच्च विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा थी. किशोरी ने जब आत्महत्या की, उस समय उसकी मां गीता देवी नदी गयी थी. जब वह घर लौटी तो देखा कि घर का कमरा अंदर से बंद है. उसने आवाज लगाया, लेकिन आरती ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो देखा कि पंखा में साड़ी के सहारे उसने फांसी लगा ली है. परिजनों ने शव को उतारा और अस्पताल ले गये. लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है.  सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु परिहारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये.  गड़कुरा मुखिया इंब्राहिम अंसारी सहित कई ग्रामीण भी रामेश्वर राय के घर पहुंचे.  बताया जाता है कि आरती के पिता और उसके दोनों भाई बाहर में मजदूरी करते हैं. बड़ी तीनों बहन की शादी हो गयी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही