Search

गिरिडीह : पीरटांड़ में ऑटो पलटने से मेला देखने जा रहे किशोर की मौत

Pirtand (Giridih) : डुमरी-गिरिडीह मुख्य पथ पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह के समीप सोमवार को ऑटो पलटने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी मुकेश यादव के पुत्र रोशन कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई वह अपने दोस्तों के साथ ऑटो से मेला देखने मधुबन जा रहा था. स्थानीय लोग किशोर को लेकर डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार अपने दोस्तों के साथ चैनपुर के समीप ऑटो पर सवार होकर मधुबन जा रहा था. हरलाडीह के पास ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. इस दुर्घटना में रोशन की ऑटो से दबकर मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी गौरव भगत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-information-about-schemes-given-to-villagers-in-vikas-bharat-sankalp-yatra/">गिरिडीह

: विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों की दी गई योजनाओं की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//