Search

 
 
 

गिरिडीहः पिटाई से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का धोनी रजवार (14 वर्ष) पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने आरोपी युवक मिथिलेश को बंधक बनाकर जमकर धुनाई की.
 

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को बंधक बना जमकर की धुनाई

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के कठवारा गांव का धोनी रजवार (14 वर्ष) पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई. धोनी रजवार गांव के लखन रजवार का इकलौती पुत्र था. पिता लखन रजवार की पहले ही मौत हो चुकी थी. उसकी मां दूसरों के घरों में काम कर घर का गुजारा करती है. बताया गया कि गुरुवार की रात आरोपी मिथलेश से धोनी रजवार की किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. जिसमें धोनी रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया. मां बेटे के इलाज के लिए पैसे जुटाने में लगी थी, तभी शनिवार की सुबह धोनी ने दम तोड़ दिया.

 इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक मिथिलेश को खोजने लगे. मिथिलेश ऑटो से कहीं भागने की फिराक में था, तभी ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर रखा. उसकी जमकर धुनाई की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड और मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने के बाद ग्रामीणों में आरोपी मिथिलेश को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे अपने साथ ले गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही