Search

 
 
 

गिरिडीह : 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, कार्यक्रम में लेंगे भाग

 
Giridih : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची के दौरे पर आएंगे. उनका कार्यक्रम कार्निवाल हॉल में आयोजित किया जाएगा. उनके दौरे को लेकर गिरिडीह जिला राजद की बैठक 9 फरवरी को अम्बेडकर भवन में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में हजारों राजद कार्यकर्ता 150 गाड़ियों के काफिले में रांची रवाना होंगे. बैठक के बारे में जिला अध्यक्ष नाकेशवर ठाकुर ने कहा कि बैठक में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम सहित आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा चली. राजद कोडरमा लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश करेगी. बैठक में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, रामविलास यादव, दिवानंद हाजरा, रामदेव प्रसाद यादव, रामकिशुन यादव, मो. सफदर अली, साबिर अंसारी, सुखदेव यादव समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549094&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही