Search

 
 
 

गिरिडीह : तेलंगाना की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

 
Devari (Giridih) : गिरिडीह जिले के देवरी के युवक द्वारा शादी का झांसा देकर तेलंगाना की युवती के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की शिकायत पर देवरी थाना पुलिस ने कांड संख्या 20/24 के तहत नेकपुरा गांव के युवक संदीप कुमार राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं, पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेज दिया गया है. थाने में दिए आवेदन में युवती ने कहा है कि वह हैदराबाद के खम्मम की रहने रहनेवाली है. देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव के युवक संदीप हैदराबाद के गंडी मेसमा में काम करता था. इसी दौरान युवती वह संदीप के संपर्क में आई और दोनों में प्रेम हो गया. बीते 17 मार्च को संदीप ने युवती के साथ विवाह कर लिया. इसके बाद घर में जरूरी की बात कह नेकपुरा स्थित घर चला आया. घर आने के बाद उसने मोबाइल पर युवती के साथ बात करना भी बंद कर दिया. वाट्सएप व मैसेंजर एप पर संपर्क करने पर बोला कि मेरे घर वालों ने मेरी दूसरी शादी तय कर दी है. मैं तुम्हे साथ नहीं रख सकता हूं. जानकारी मिलने के बाद युवती नेकपुरा पहुंची. संदीप उसके साथ उसके साथ हैदराबाद जाने को तैयार हो गया. हैदराबाद जाने के क्रम में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर भाग निकला. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही