Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : स्पंज आयरन प्लांट से निकल रहे प्रदूषण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Giridih : जिले के औद्योगिक क्षेत्र चतरो स्थित स्पंज आयरन प्लांट गेट के बाहर मंगलवार 13 जून को स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया. फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. यह प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि स्पंज आयरन प्लांट से निकल रहे धुआं से भारी पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है. फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से बच्चे आए दिन बीमार पड़ रहे हैं. कई बार आंदोलन के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रदूषण कम करने को लेकर कोई पहल नहीं किया. ग्रामीणों ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर हालात नहीं सुधरे तो फैक्ट्री के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन में गादी श्रीरामपुर पंचायत की मुखिया कंचन देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य शुभांकर कुमार, अनिल राय, उपमुखिया रंजीत राय, वार्ड सदस्य कालीचरण सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया. यह">https://lagatar.in/dhanwar-accusations-of-gross-irregularities-on-sensor-and-je-in-pond-restoration-work/">यह

भी पढ़ें : धनवार : तालाब जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक और जेई पर घोर अनियमितता के आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही